हाजीपुर, अगस्त 22 -- बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई वैशाली ने जिलाधिकारी वैशाली से जनगणना कार्य 2026 में लगे हुए कर्मियों के मानदेय भुगतान की मांग की है। इस संबंध में जिलाधिकारी को जिला सचिव पंकज कुशवाहा ने मांगों का ज्ञापन भी दिया है। उन्होंने कहा-जनगणना कार्य में लगे कर्मियों ने ससमय पहले चरण का जनगणना पूरा कर राज्य स्तर पर जिला को गौरवान्वित करने का काम किया था। कुछ जिलों में जनगणना कर्मियों के मानदेय का भुगतान हो चुका है। वैशाली में अभी तक शुरू नहीं हो सका है। उन्होंने जिलाधिकारी से मांग किया है की वैशाली जिले में भी जनगणना 2026 में लगे लगभग सभी 8000 से अधिक प्रगणक एवं सुपरवाइजर कर्मियों के मानदेय का भुगतान अविलंब शुरू कराया जाए। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: मानदेय भुगतान की मांग को लेकर शिक्षकों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन ता...