शिक्षकों ने डीआईओएस को पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं से कराया अवगत
चंदौली, मार्च 24 -- चंदौली, संवाददाता। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक देवेंद्र सिंह से उनके कार्यालय पर मिला। इस दौरान पांच सूत्रीय ज्ञापन सौंपते हुए शिक्षकों की समस्याओं से अवगत कराया। मूल्यांकन का कार्य खत्म होने के बाद वहां जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह के नेतत्व में शिक्षक पहुंचे थे।इस दौरान जिलाध्यक्ष ने कहा कि एनपीएस से ओपीएस में आने वाले शिक्षकों की कटौती ब्याज सहित उनके जीपीएफ खाते में ट्रांसफर किया जाए। एनपीएस से लाभांवित शिक्षकों के प्राण खाते को अपडेट किया जाए। इस वर्ष अवकाश ग्रहण करने वाले शिक्षकों के सभी देयकों का समय से भुगतान किया जाए। चयन वेतनमान, प्रोन्नत वेतमान एवं पदोन्नति के लंबित प्रकरणों का सीघ्र निस्तारण किया जाए। शिक्षकों के सभी अवशेष (एरियर) का शीघ्र भुगतान किया जाए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.