मिर्जापुर, सितम्बर 10 -- मिर्जापुर,संवाददाता। अनुसूचित जाति/जनजाति,पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक महासभा के प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर बुधवार को शिक्षकों ने अपनी 25सूत्री मांगों को लेकर जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सभा कर सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में होने वाली 4512 अध्यापकों की भर्ती में आरक्षित वर्ग के लिए आरक्षण देने की मांग उठाई। सभा के बाद मुख्यमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा गया। इस दौरान वक्ताओं ने पुरानी पेंशन बहाली,माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड की 1982 की धारा 12,18 और 21 की धाराओं को लागू करने समेत अपनी 25 सूत्री मांगे उठाया गया। संगठन के बजेश कुमार गौतम ने प्रधानाचार्य के पद पर भी आरक्षण लागू करने की मांग उठाई। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर किया प्रदर्शन...