चंदौली, जुलाई 14 -- चंदौली, संवाददाता। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को राज्यसभा सांसद साधना सिंह से मिला। इस दौरान ज्ञापन सौंपते हुए शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पहले सेवा में आए शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता से मुक्त किए जाने की मांग किया। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष आनन्द पांडेय ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय की ओर से हाल ही में दिए गए एक निर्णय के तहत आरटीई एक्ट लागू होने से पूर्व नियुक्त परिषदीय शिक्षकों के लिए भी 31 अगस्त 2028 तक टीईटी परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसा नहीं करने वाले शिक्षकों को अनिवार्य सेवानिवृत्ति देने का आदेश है। यह भी पढ़ें- टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त किए जाने की उठाई मांग इस फैसले से पिछले 20-25 वर्षों से पूरी निष्ठा के...