मुरादाबाद, मार्च 10 -- टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने के लिए शिक्षक की पाती अभियान के तहत अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष एवं स्टाफ ने शिक्षक की पाती लिखकर अपना विरोध दर्ज कराया। आरटीई एक्ट 2009 के लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों के लिए टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर जिसमे उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, टीएससीटी उ प्र, यूटा , अटेवा , एससीएसटी वेलफेयर एसोसिएशन , महिला शिक्षक मोर्चा, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर संघ,उप्र बीटीसी शिक्षक संघ, उप्र शिक्षामित्र संघ आदि कुल 15 संगठन शामिल हैं, के द्वारा चलाए जा रहे विरोध प्रदर्शनों के चरणों में सर्वप्रथम शिक्षक की पाती इसके बाद जिला मुख्यालय पर मशाल रैली निकाली जाएगी। तीसरे चरण में इको गार्डन लखनऊ में रैली का आयोजन चौथे चरण में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.