रायबरेली, फरवरी 26 -- रायबरेली। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीएफआई) के बैनर तले टीईटी परीक्षा की अनिवार्यता के विरोध में जनपद के शिक्षकों ने गुरुवार को विकास भवन परिसर में समर बहादुर सिंह की अध्यक्षता में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला ने कहा कि शिक्षकों की पीड़ा के प्रति सरकार संवेदनशील नहीं दिख रही है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार की ओर से शिक्षकों की संवेदना में एक शब्द नहीं कहा गया, जिससे शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है। उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राघवेन्द्र यादव ने कहा कि सरकार को शिक्षकों की आशंकाओं और समस्याओं पर गंभीरता से विचार करना चाहिए ।इसका व्यावहारिक समाधान निकालना चाहिए...