लखनऊ, अप्रैल 11 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने गर्मियों की छुट्टियों में जनगणना ड्यूटी किए जाने की एवज पर प्रतिकर अवकाश देने की मांग की है। एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी व महासचिव दिलीप चौहान ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर प्रतिकर अवकाश दिए जाने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि शिक्षक ग्रीष्मकालीन अवकाश में छुट्टी मनाने बाहर जाते हैं और आराम करते हैं। वहीं नए सत्र की तैयारी करते हैं। ऐसे में उन्हें इन अवकाश दिनों में काम करने की एवज में प्रतिकर अवकाश दिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.