अमरोहा, अप्रैल 21 -- हसनपुर। स्कूल चलो अभियान के तहत मंगलवार को शत प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकास क्षेत्र गंगेश्वरी के प्राथमिक विद्यालय गुलामपुर के शिक्षकों और प्रबंध समिति सदस्यों ने गांव की गलियों में घूमकर अभिभावकों से जनसंपर्क किया। अपील करते हुए कहा कि स्कूल जाने से वंचित छह से 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों का नामांकन कराएं। प्राथमिक शिक्षक संघ गंगेश्वरी के ब्लाक अध्यक्ष एवं विद्यालय प्रधानाध्यापक रामवीर सिंह ने अभिभावकों से कहा कि शिक्षा ही एक मात्र ऐसा माध्यम है, जिससे गरीबी के चक्र को तोड़कर बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाया जा सकता है। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में सरकार द्वारा दी जा रही सुविधाओं की जानकारी भी अभिभावकों से साझा की। यह भी पढ़ें- विद्यालयों में सघन नामांकन कैंप का किया गया आयोजन इस दौरान पर ग्राम प...