कानपुर, फरवरी 14 -- कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के स्कूल ऑफ एडवांस्ड एग्रीकल्चर साइंसेज एंड टेक्नोलॉजी की ओर से आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक एवं कृषि महोत्सव 'एग्रीफेस्ट 2026-फागुन की फुलवारी' का समापन हुआ। ग्रामीण परिवेश पर आधारित कार्यक्रम में शिक्षकों ने भी गुल्ली-डंडा, डंडे से टायर चलाना, गिट्टी फोड़ जैसे खेलों के माध्यम से अपना बचपन याद किया। वहीं, छात्रों ने भी पारंपरिक खेल का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के समापन पर विभिन्न प्रतियोगिता का भी आयोजन हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि विवि के प्रति कुलपति प्रो. सुधीर कुमार अवस्थी ने कहा कि एग्रीफेस्ट जैसे आयोजन छात्रों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कृषि शिक्षा को अनुसंधान, उद्यमिता एवं ग्रामीण विकास से जोड़ने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि चंद्रशेखर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.