हरिद्वार, अप्रैल 23 -- बहादराबाद, संवाददाता। जिला हरिद्वार में लगातार बढ़ती गर्मी और हीटवेव के असर को देखते हुए उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने विद्यालयों के समय में बदलाव की मांग उठाई है। इस संबंध में संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को मुख्य शिक्षाधिकारी नरेश हल्दियानी को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र निर्णय लेने का अनुरोध किया है। संगठन के जिलाध्यक्ष अश्वनी चौहान, जिला कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा और जिला मंत्री हेमेन्द्र चौहान ने संयुक्त बयान में कहा कि मैदानी क्षेत्रों में भीषण गर्मी और लू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी के मद्देनजर छोटे बच्चों के स्वास्थ्य पर खतरा मंडरा रहा है। यह भी पढ़ें- घाटी वाले इलाकों के स्कूलों का समय बदला जाए वर्तमान समय सारिणी के कारण दोपहर की भीषण गर्मी में घर लौटना पड़ता है, जिससे ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.