देवरिया, नवम्बर 20 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ लार का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को खंड शिक्षा अधिकारी अमित कुमार सिंह से मुलाकात की। इस दौरान अध्यापकों के लंबित चयन वेतनमान की कार्यवाही को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया गया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ब्लॉक संयोजक संतोष त्रिपाठी ने किया। ब्लॉक संयोजक संतोष त्रिपाठी ने बताया कि शिक्षकों को 10 वर्ष की सेवा पूरी करने पर चयन वेतनमान दिया जाता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि वर्तमान में यह प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन और पारदर्शी हो गई है।महासंघ ने मांग की कि खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय सभी पात्र शिक्षकों की चयन वेतनमान पत्रावली को जल्द से जल्द अग्रसारित करे। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि शिक्षकों को समय पर इसका लाभ मिल सके। खंड शिक्षा अधिकारी अमित सिंह ने महासंघ को आश्वा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.