हल्द्वानी, मार्च 2 -- हल्द्वानी। उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ नैनीताल के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को विधायक कालाढूंगी बंशीधर भगत से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। इसमें उत्तराखंड के अशासकीय विद्यालयों में कार्यरत 426 तदर्थ शिक्षकों के तत्काल विनियमितीकरण की मांग की। इससे पूर्व प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी से मिलकर भी ज्ञापन दिया था। टीम में जिलाध्यक्ष शैलेंद्र चौधरी, जिलामंत्री एलडी पाठक, शैलेंद्र त्रिपाठी, विनोद तिवारी, हितेश तिवारी, अशोक गौड़, पीसी जोशी आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...