शिक्षकों ने की पितृ विसर्जन पर सार्वजनिक अवकाश की मांग
लखनऊ, अक्टूबर 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने पितृ विसर्जन पर सार्वजनिक अवकाश देने व ब्रिज कोर्स में उत्तीर्ण अंक की बाध्यता को समाप्त करने की मांग की है। मंगलवार को बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र तिवारी से शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल मिला और उसने यह मांग उठाईं।उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार पांडेय का कहना है कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पितृ विसर्जन का दिन काफी महत्वपूर्ण है। बेसिक शिक्षा परिषद की अवकाश तालिका में अवकाश को लेकर असमंजस है। ऐसे में सीधे सार्वजनिक अवकाश घोषित कर शिक्षकों को राहत दी जाए। 10 अक्तूबर को पितृ विसर्जन है। उन्होंने शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए गए ब्रिज कोर्स में आ रही विसंगतियों का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने बताया कि यह कोर्स विभागीय प्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.