शिक्षकों ने की उपार्जित अवकाश देने की मांग
लखनऊ, जून 4 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता राजकीय शिक्षक संघ की प्रांतीय बैठक में शिक्षकों से ग्रीष्मावकाश में काम कराए जाने की एवज में उपार्जित अवकाश दिए जाने की मांग उठाई गई। पदोन्नति सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। अध्यक्ष अशोक कुमार गौतम व संरक्षक डा. सालिक राम प्रजापति ने कहा कि माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को समयबद्ध पदोन्नति दी जाए। संगठन को मजबूत बनाने के लिए सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। विभिन्न मंडलों व जिला स्तर पर कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। शिक्षकों अपनी मांगों को जोर-शोर से उठाएंगे। मांगें पूरी न होने पर आंदोलन करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.