शिक्षकों ने की अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग
लखनऊ, जून 13 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का एक से दूसरे जिले में स्थानांतरित किए जाने की मांग की गई है। शिक्षकों का कहना है कि सरकार 60 हजार नए शिक्षकों की भर्ती करने की तैयारी में है। ऐसे में पहले अंतर्जनपदीय स्थानांतरण किया जाए।प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह का कहना है कि कई शिक्षक 20 वर्षों से अपने गृह जनपद में स्थानांतरण की राह देख रहे हैं। ऐसे में उनका तत्काल तबादला किया जाए। शिक्षक राष्ट्रीय जनगणना कार्य की महत्ता को समझते हैं और वह भी चाहते हैं कि यह प्रभावित न हो। ऐसे में स्थानांतरण नीति अभी जारी कर दी जाए और जनगणना कार्य पूरा करने के बाद ही शिक्षक को कार्यमुक्त किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.