समस्तीपुर, जून 3 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत मध्य विद्यालय कल्याणपुर चौक के शिक्षक सैयद फिरोज अनवर को बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हुसैन ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य की प्रशंसा करते हुए उन्हें बधाई दी है। इसकी जानकारी प्रखंड के शिक्षकों में मिलते ही शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दिया है। बधाई देने वालों में संघ के प्रखंड अध्यक्ष जयकिशोर राय, रंजेश कुमार, धीरेंद्र कुमार धीरज, गणेश कुमार, सुरेंद्र ठाकुर एवं पूर्व मुखिया रामबाबू राय आदि लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...