गोरखपुर, फरवरी 26 -- बेलीपार हिन्दुस्तान संवाद। टीचर्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के आह्वान पर विकास खंड कौड़ीराम के परिषदीय शिक्षकों ने देश में टीईटी लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी की अनिवार्यता के विरोध में बुधवार को विद्यालयों में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य किया। शिक्षक नेता वशिष्ठ त्रिपाठी ने कहा कि पूरे भारत में 1 अप्रैल 2010 एवं उत्तर प्रदेश में 27 जुलाई 2011 के शिक्षा अधिकार अधिनियम लागू होने के पूर्व जारी विज्ञप्ति शासनादेश की सेवा शर्तों के नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी थोपना न्यायसंगत नहीं है। महेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, श्याम प्रताप सिंह,राधे श्याम यादव,प्रीति सिंह, सुषमा मणि त्रिपाठी एवं नौशाद आलम मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.