शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर लिया जनगणना प्रशिक्षण
मैनपुरी, अप्रैल 22 -- कुसमरा। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आह्वान पर टीईटी अनिवार्यता के विरोध में शिक्षकों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। नगर पंचायत कुसमरा में आयोजित जनगणना प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रशिक्षण स्थल पर शिक्षक नारेबाजी करते हुए पहुंचे, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा। जिला संयुक्त मंत्री सुदीप पांडेय ने कहा कि एक तरफ सरकार जुलाई में टीईटी परीक्षा आयोजित करने जा रही है, वहीं दूसरी ओर भीषण गर्मी की छुट्टियों में शिक्षकों को जनगणना जैसे कार्यों में झोंक दिया गया है। उन्होंने इसे शिक्षकों के प्रति सरकार की दोहरी मंशा करार दिया। जिला उपाध्यक्ष वैभव यादव ने कहा कि 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिक्षकों को टीईटी परीक्षा के लिए विवश करना उनका अपमान है। जिला सला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.