जौनपुर, फरवरी 26 -- गौराबादशाहपुर। टीएफआई के आह्वान पर चल रहे आंदोलन के दूसरे चरण के तीसरे दिन बुधवार को धर्मापुर ब्लाक के प्राथमिक शिक्षकों ने बांह में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करते हुए विरोध जताया। प्रदर्शन में शामिल शिक्षकों ने टीईटी की अनिवार्यता को लेकर असहमति व्यक्त की। शिक्षकों का कहना है कि जुलाई 2011 से पहले नियुक्त शिक्षकों की योग्यता में टेट शामिल नहीं था, ऐसे में बाद में इसे अनिवार्य करना उचित नहीं है। एक सितंबर 2025 को उच्चतम न्यायालय के निर्णय के बाद शिक्षकों में असंतोष बढ़ा है। आरटीई एक्ट 2017 में हुए संशोधन के खिलाफ विभिन्न शिक्षक संगठन लगातार विरोध दर्ज करा रहे हैं। शिक्षकों ने संकेत दिया कि मांगों पर सकारात्मक निर्णय न होने पर आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.