बिजनौर, अप्रैल 2 -- नांगल सोती। राजा भारत सिंह इंटर कॉलेज नांगल में केन्द्र सरकार द्वारा लागू/एनपीएस/यूपीएस के विरोध में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया। राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन समाप्त कर एनपीएस को लागू किया, जिसके विरोध में बुधवार को शिक्षकों ने प्रदर्शन किया। समय समय पर आंदोलन होते रहे हैं। जिला मंत्री संजय कुमार सिंह ने कहा कि एनएमओपीएस और अटेवा के आह्वान पर पूरे प्रदेश में काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेंशन एक संवैधानिक अधिकार है। जब देश में एक देश एक संविधान है तो फिर पेंशन क्यों नहीं दी जा रही।इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजीव चौहान, केशव शरण, बसंत यादव, विवेक कुमार, अश्वनी कुमार, भीमसेन हल्दिया, नवनीत कुमार, प्रदीप कुमार, अतुल कुमार, सहित समस्त विद्यालय परिवार मोजूद रहा।

हिंदी हिन्दु...