शामली, अप्रैल 8 -- शामली। जनपद मुजफ्फरनगर के एसडी कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर डॉ. अरविंद पंवार पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में मंगलवार को जनपद शामली के शिक्षकों में रोष देखने को मिला। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के आह्वान पर शहर के वीवी कॉलेज, एवं आरके पीजी कॉलेज शामली के शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया और घटना की कड़ी निंदा की। शहर के वीवी पीजी कालेज में प्रदर्शन के दौरान शिक्षक प्रोफेसर भूपेन्द्र कुमार ने कहा कि यह घटना न केवल एक शिक्षक की सुरक्षा पर सवाल खड़ा करती है, बल्कि पूरे शैक्षणिक माहौल की गरिमा और सुरक्षा व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता उत्पन्न करती है। वक्ताओं ने कहा कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो इससे शिक्षा संस्थानों का वातावरण प्रभावित होगा और शिक्षकों में असुरक्षा की भा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.