शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर जताया विरोध
नवादा, सितम्बर 2 -- बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान पर मंगलवार को प्रखंड के शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर विरोध जताया। रजौली प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में नए-पुराने सभी शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। साथ ही अपनी मांगों को लेकर आंदोलन का आगाज किया। शिक्षकों की मुख्य मांगों में राज्यकर्मी के समान पूर्ण वेतनमान, प्रोन्नति, पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को लागू करना और नियोजित शिक्षकों के बकाया वेतन का अविलंब भुगतान शामिल है। प्रखंड शिक्षक नेता अजित कुमार समेत अन्य शिक्षकों का कहना है कि सरकार और शिक्षा विभाग की नीतियों से वे बेहद परेशान हैं और अब आंदोलन ही एकमात्र विकल्प बचा है। यह भी पढ़ें- एनपीएस के खिलाफ कालीपट्टी बांधकर किया कार्यमुख्य मांगें शिक्षकों ने बताया कि सभी शिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.