आदित्यपुर, अप्रैल 24 -- चांडिल,संवाददाता। नव नियुक्त सहायक आचार्यों के वेतन भुगतान के प्रति विभागीय उदासीनता के विरोध में शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाया। शिक्षकों का कहना है कि राज्य में विगत अगस्त-सितंबर 2025 में लगभग 15 हजार सहायक आचार्यों की नियुक्ति की गई थी। विद्यालयों में पाठन-पाठन के दायित्वों का निर्वहन कर रहे सहायक आचार्य शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के सत्यापन के नाम पर विगत नौ महीने से वेतन से वंचित हैं। वेतनाभाव में सहायक आचार्यों का परिवार आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। जबकि सहायक आचार्यों ने सत्यापन के लिए पृच्छित शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ-साथ वैरिफिकेशन शुल्क के लिए निर्धारित राशि का डिमांड ड्राफ्ट भी ससमय जमा कर दिया है। यह भी पढ़ें- शिक्षकों ने काला बिल्ला लगाकर किया शैक्षणिक कार्य बावजूद विभागीय उदासीनता से प्रमाण पत्र सत्याप...