बागेश्वर, मई 2 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। 13 सूत्रीय मांगों को लेकर राजकीश शिक्षक आंदोलित हैं। उन्होंने काला फीता बांधकर विरोध किया। चरणबद्ध आंदोलन करने की रणनीति बनाई गई। वक्ताओं ने कहा कि दस मई तक वह काला फीता बांधकर विरोध करेंगे। दूसरे चरण में 12 मई को उप शिक्षा अधिकारी काया्रलय में धरना प्रदर्शन करेंगे। डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जाएगा। तीसरे चरण में 18 मई को जिला मुख्यालय में हुंकार रैली निकाली जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रमेश रावत, महामंत्री भुवन भट्ट, कोषाध्यक्ष आनंद जोशी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.