गाजीपुर, अप्रैल 10 -- गाजीपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय के सामने शुक्रवार को धरना पर बैठ गये। शिक्षकों ने कार्यालय में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद किया। कहा कि कार्यालय में शिक्षकों के कार्यों को जानबूझकर लटका दिया जाता है। जिलाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षकों के सेवानिवृत्त होने के बाद कार्यालयों का चक्कर नहीं लगवा जाए। उन्होने कहा कि कार्यालय में बढ़ते भ्रष्टाचार से हर कोई परेशान है। इस दौरान जिला मंत्री मुकेश कुमार सिंह, जिला कोषाध्यक्ष दिनेश सिंह यादव, अमित कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.