देहरादून, अप्रैल 28 -- प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ उत्तराखंड ने जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन की लंबे समय से लंबित मांगों पर सुनवाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई है। इसी के तहत एक मई से आंदोलन शुरू करने का ऐलान किया है। प्रदेश महामंत्री जगवीर सिंह खरोला ने बताया कि आंदोलन के पहले चरण में एक मई से दस मई तक समस्त जूनियर हाई स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाएं बाएं हाथ में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य करेंगे। साथ ही टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त रखने और शिक्षकों की तेरह सूत्रीय मांगों को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को पोस्टकार्ड प्रेषित करेंगे। दूसरे चरण में प्रदेश के समस्त विकासखंड की कार्यकारिणी और ब्लॉक के समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं बारह मई को उप जिलाधिकारी, उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय में धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपे...