सासाराम, फरवरी 28 -- चेनारी। बीआरसी में शनिवार को शिक्षकों द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। शुभारंभ शिक्षक अरविंद पाठक ने सुमिरो मैया... आदि गीत पेश कर किया। इस दौरान अतिथियों को अंगवस्त्र व फूल-माला देकर सम्मानित किया गया। समारोह में अबीर-गुलाल उड़ाकर शिक्षकों ने होली की खुशियां साझा कीं। अध्यक्षता प्रधानाध्यापक अशोक प्रसाद व संचालन शिक्षक अनिल त्रिपाठी ने किया। मौके पर अजय शर्मा, अजीत तिवारी, भरत पाल, शशि मोहन सिंह, शिवशंकर पांडेय, धनंजय कुमार, कमलेश कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...