शिक्षकों ने उपार्जित अवकाश देने की मांग तेज की
लखनऊ, जून 10 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता जनगणना व विभिन्न परीक्षाओं में ड्यूटी की एवज में उपार्जित अवकाश की मांग कर रहे शिक्षकों ने मुहिम तेज कर दी है। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक स्कूलों के शिक्षकों को मई व जून में जनगणना कार्य और विभिन्न परीक्षाओं की ड्यूटी पर लगाया गया है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश महामंत्री लालमणि द्विवेदी की ओर से बीते दिनों माध्यमिक शिक्षा निदेशक को पत्र लिखकर इसकी मांग की गई थी। उनके ज्ञापन को निदेशालय की ओर से शासन को भेजकर मार्गदर्शन मांगा गया था। अब शिक्षक इस पत्र को सोशल मीडिया पर वायरल कर जल्द मांग रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.