शिक्षकों ने उठाया प्रोन्नति का मुद्दा
वाराणसी, मई 20 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को बीएसए अनुराग श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने 22 साल से प्रोन्नत वेतनमान का इंतजार कर रहे शिक्षकों का मुद्दा उठाया। बताया कि इस इंतजार में कई शिक्षक रिटायर हो चुके हैं। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व जिलाध्यक्ष शशांक कुमार पाण्डेय ने किया। प्रतिनिधिमंडल ने प्रोन्नत वेतनमान, मानव संपदा में ई सर्विस बुक में शिक्षकों का गलत दर्ज ईएल एवं सेवानिवृत्ति तिथि को सही करने, पुलिस परीक्षा ड्यूटी एवं एफएलएन प्रशिक्षण के लंबित मानदेय के भुगतान सहित कई मांगे रखीं। बीएसए ने प्रोन्नत वेतनमान की सूची बनाने, मानव संपदा की त्रुटि सुधारने और शिक्षकों का बकाया मानदेय भुगतान करने के लिए संबंधित पटल सहायक को समयबद्ध निस्तारण करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- सभी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.