रामपुर, अप्रैल 11 -- माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा गया। जिलाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों की लंबित मांगों को शीघ्र निस्तारित करने को लेकर शिक्षक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर एकत्र हुए और जिला विद्यालय निरीक्षक अंजली अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक से ज्ञापन के माध्यम से मांग की है कि एनपीएस योजना से आच्छादित शिक्षक कर्मचारियों के एनपीएस कटौती को राज्यांश व्याज सहित अगणित कराकर अपडेट किया जाए। एनपीएस योजना से ओपीएस योजना में शामिल शिक्षकों की एनपीएस राशि को उनके जीपीएफ खाते में शीघ्र जमा किया जाए। विषय विशेषज्ञ शिक्षक साथियों को पुरानी पेंशन में शामिल होने पर विकल्प पत्र शीघ्र भरवाकर निदेशालय प्रेषित किए जाएं। परिषदीय परीक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.