शिक्षकों को स्वयं के प्रति जानने को प्रेरित किया
मुरादाबाद, मई 25 -- शिरडी साईं पब्लिक स्कूल में शिक्षकों के लिए योग सत्र का आयोजन किया गया। तनाव भरी जिंदगी में हर कोई किसी न किसी समस्या से जूझ रहा है और तनाव ग्रस्त है। ऐसे में शिक्षकों के लिए विद्यार्थियों का बदलता व्यवहार, निजी जीवन की समस्याएं एवं शिक्षा के बदलते स्वरूप का अत्यधिक प्रभाव पड़ रहा है। यही तनाव का कारण भी है। अतः उन्हें तनाव मुक्त रखने एवं मानसिक शांति प्राप्त कराने के लिए स्कूल में आचार्य रजनीश द्वारा एक योग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में सभी को ध्यान मुद्रा में बैठने का निर्देश दिया तथा स्वयं को जानने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने अपनी चेतना को अंतर्मुखी करके अपनी मां के गर्भ से लेकर आज तक की जीवन यात्रा का पुनरवलोकन करने को कहा। प्रधानाचार्यों शैफाली अग्रवाल, उरविंदर कौर आदि मौजूद रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.