लखनऊ, अगस्त 6 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में स्मार्ट क्लास व आईसीटी लैब के बेहतर ढंग से संचालन के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। पहले चरण व दूसरे चरण में राज्य स्तर पर मॉस्टर ट्रेनर का प्रशिक्षण गुरुवार तक चला। अब यह मॉस्टर ट्रेनर अपने-अपने ब्लॉकों में जाकर 50-50 शिक्षकों के बैच को स्मार्ट क्लास व आईसीटी लैब के बेहतर संचालन के लिए प्रशिक्षित करेंगे। 30 अगस्त तक सभी ब्लॉकों में शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जाएगा। जिससे स्कूलों में छात्रों को डिजिटल माध्यम का प्रयोग कर रोचक ढंग से पढ़ाई कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...