भागलपुर, अक्टूबर 7 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले में इन्फॉर्मेशन एंड कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी (आईसीटी परियोजना) के तहत पांच दिवसीय आईसीटी शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम बुधवार को भागलपुर शहर समेत विभिन्न प्रखंडों में जारी रहा। शिक्षकों के दूसरे बैच का प्रशिक्षण पांच से नौ अक्टूबर तक चलेगा। जिले के विभिन्न प्रखंडों के सरकारी विद्यालयों के 73 आईसीटी लैब के दो-दो शिक्षकों सहित कुल 146 शिक्षक प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण का आयोजन झुनझुनवाला आदर्श गर्ल्स हाई स्कूल, मध्य विद्यालय श्रीरामपुर अकबरनगर, गणपत सिंह हाई स्कूल व रामधारी हाई स्कूल नवगछिया में किया जा रहा है।प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को डिजिटल शिक्षा, स्मार्ट क्लास एवं आईसीटी लैब के प्रभावी संचालन की जानकारी दी जा रही है। शिक्षकों को कंप्यूटर, प्रोजेक्टर, इंटरनेट, डिजिटल शिक्षण...