शिक्षकों को स्थानांतरण से अलग रखने पर आक्रोश
मुजफ्फरपुर, जून 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने शिक्षक स्थानांतरण नियमावली को दोषपूर्ण बताया है। जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव ने कहा कि अनेक विशिष्ट शिक्षक, विद्यालय अध्यापक, प्रधान शिक्षक एवं प्रधानाध्यापक अपने गृह जिले से बाहर नियुक्त हैं, जबकि जिले में कार्यरत कई शिक्षक भी अपने निवास स्थान से काफी दूर पदस्थापित हैं। नई नियमावली में शिक्षकों को राहत मिलने की उम्मीद थी, लेकिन नियमावली में शर्तों ने शिक्षकों की उम्मीद पर पानी फेर दिया। वे संघ भवन में शनिवार को आयोजित बैठक में बोल रहे थे।
स्थानांतरण शर्तों पर पुनर्विचार उन्होंने कहा कि स्थानांतरण में पांच वर्ष की सेवा अवधि की शर्त रखी गई है। इसपर वर्तमान परिस्थितियों में पुनर्विचार की आवश्यकता है। अधिकांश प्रधान शिक्षक, विद्यालय अध्यापक एवं विशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.