संभल, मई 10 -- सीबीएसई द्वारा शिक्षकों में 21 वीं सदी के कौशल विकसित करने और विद्यालयी शिक्षा में नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित डिस्ट्रिक्ट लेवल डिलिबरेशन्स वर्कशॉप का भव्य आयोजन बाल विद्या मंदिर स्कूल में किया गया। कार्यशाला का विषय "कंप्यूटेशनल थिकिंग एवं एआई रहा। जिसमें जनपद संभल के 15 सीबीएसई विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षाविदों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और स्वागत उद्बोधन के साथ हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों को कम्प्यूटेशनल थिंकिंग और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे आधुनिक विषयों से जोड़ना तथा उन्हें कक्षा शिक्षण में प्रभावी रूप से लागू करने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आए शिक्षकों ने अपने प्रस्तुतिकरण साझा किए। इनमें विभिन्न विषयों में सीटी का समावेश,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.