शिक्षकों को सिखाई जाएंगी एआई की बारिकियां
देहरादून, जुलाई 16 -- देहरादून। वरिष्ठ संवाददाता उत्तरांचल विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर के शिक्षकों को एआई की बारीकियां सिखाई जाएंगी। गुरुवार को इसके लिए सात दिवसीय ऑनलाइन फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (एफडीपी) का शुभारंभ हुआ।उद्घाटन विश्वविद्यालय के उप-कुलपति प्रो.राजेश बहुगुणा ने किया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब भविष्य नहीं, बल्कि वर्तमान की आवश्यकता है। शिक्षकों को एआई का उपयोग मानव क्षमताओं को सशक्त बनाने के लिए करना चाहिए, न कि मानव बुद्धिमत्ता के विकल्प के रूप में। उन्होंने एआई के नैतिक एवं प्रमाणिक उपयोग पर भी जोर दिया।उद्घाटन सत्र के बाद हरेला पर्व के अवसर पर "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के तहत विश्वविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। यह भी पढ़ें- पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प यह भी पढ़ें- संस्कृत विवि मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.