शिक्षकों को समान कार्य समान वेतन की मांग
हमीरपुर, मई 2 -- हमीरपुर। शिक्षक संघ ने विभिन्न लंबित मांगो के निस्तारण की मांग को लेकर शनिवार को डीआईओएस कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन डीआईओएस को सौपा है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार श्रीवास के नेतृत्व में दिए ज्ञापन में उन्होंने कहा कि शिक्षक संवर्ग में व्याप्त समस्याएं अत्यंत विषमकारी होती जा रहीं हैं। उन्होंने पुरानी पेंशन बहाली, चयन बोर्ड अधिनियम की धारा 18 तथा 21 की वापसी, वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों को समान कार्य में समान वेतन दिलाने, व्यवसायिक शिक्षकों को विनियमित कर पूर्णकालिग शिक्षकों का दर्जा दिलाने सहित छह सूत्री मांग की है। यह भी पढ़ें- अपनी मांगों को लेकर शिक्षकों ने डीआईओएस कार्यालय पर दिया धरना यह भी पढ़ें- डीआईओएस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.