शिक्षकों को संवैधानिक मूल्यों पर किया गया प्रशिक्षित
मेरठ, जुलाई 17 -- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), मवाना खुर्द में शुक्रवार को जनपद के राजकीय एवं माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के क्षमता संवर्धन के लिए आयोजित तीन दिवसीय मानवीय एवं संवैधानिक मूल्यों पर आधारित प्रशिक्षण के दूसरे दिन विभिन्न शैक्षणिक एवं गतिविधि-आधारित सत्र आयोजित किए गए। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को विद्यालयी वातावरण में संवैधानिक आदर्शों, नैतिक मूल्यों, समानता, बंधुता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तैयार करना है। प्रशिक्षण के दौरान समूह चर्चा, अध्ययन प्रकरण, गतिविधि-आधारित शिक्षण एवं अनुभव साझा करने के माध्यम से प्रतिभागी शिक्षकों को मूल्यपरक शिक्षा को कक्षा-कक्ष में व्यवहारिक रूप से लागू करने के प्रभावी उपाय बताए गए। यह भी पढ़ें- बुनियादी साक्षरता संग संख्या ज्ञान का दिया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.