बिजनौर, मई 27 -- चांदपुर। फादरसन पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय माइक्रो टीचिंग सत्र के दूसरे दिवस पर मंगलवार को शिक्षकों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ। प्रधानाचार्य अमन कुमार सूर्यवंशी ने सभी शिक्षकों को शिक्षण पद्धति तथा लर्निंग बाय डूइंग की महत्वपूर्ण अवधारणाओं को सरल एवं प्रभावी ढंग से समझाया। बताया कि विद्यार्थियों को केवल सैद्धांतिक ज्ञान देने के बजाय उन्हें गतिविधियों और व्यावहारिक कार्यों के माध्यम से सीखने के अवसर प्रदान करना चाहिए, जिससे उनकी समझ और रचनात्मकता में वृद्धि होती है। सत्र के दौरान शिक्षकों ने नई शिक्षण तकनीकों को उत्साहपूर्वक सीखा और अपने अनुभव भी साझा किए। यह भी पढ़ें- प्रभावी शिक्षण रणनीतियों पर स्टोनरिज इंटरनेशनल स्कूल में कार्यशाला आयोजित

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...