शिक्षकों को वेतन भुगतान में देरी से परेशानी
लातेहार, जून 14 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के विभिन्न स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों को मई महीने का अब तक वेतन भुगतान नहीं हो पाया है। वेतन भुगतान में देरी होने से शिक्षक परेशान हैं। कई शिक्षकों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि समय पर वेतन भुगतान नहीं होने से बच्चों को पढ़ाने, लोन को चुकता करने आदि जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। लगभग हर महीने देर से शिक्षकों का वेतन भुगतान किया जाता है। विभागीय अधिकारियों को इससे अवगत करा दिया गया है। इधर, बीईईओ से इस बारे में संपर्क नहीं हो सका। यह भी पढ़ें- नवनियुक्त 850 सहायक आचार्यों को योगदान के 9 महीने बाद भी वेतन नहीं
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.