देवघर, अप्रैल 8 -- सारवां,प्रतिनिधि। प्लस टू विद्यालय सारवां में बुधवार को बीईईओ अमिताभ झा की अध्यक्षता में मासिक गुरुगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के प्रधानाध्यापक व सचिव सहित सीआरपी व बीआरपी शामिल हुए। इस दौरान बैठक में विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए सरकार के गाइड लाइन का अनुपालन करने का निर्देश बीईईओ द्वारा दिया गया। इसके साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति विद्यालय कैंपस में दर्ज कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही बच्चों की उपस्थिति ऑनलाइन संबंधित पोर्टल पर दर्ज करने का निर्देश दिया गया। एमडीएम प्रारूप के तहत सुचारू तौर पर संचालित कराने का भी निर्देश बैठक में दिया गया। इस अवसर पर बीआरपी जयकुमार, बीपीओ मनोज कुमार मंडल, सौरभ कुमार, पंकज झा सहित विभिन्न विद्यालयाकें के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे।फोटो-08सारवां02- गुरुग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.