प्रयागराज, मई 9 -- प्रयागराज। उच्च शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के विभिन्न राजकीय स्नातक और स्नातकोत्तर महाविद्यालयों में एक कॉलेज से दूसरे कॉलेज में संबद्ध किए गए शिक्षकों की संबद्धता समाप्त करने का आदेश जारी किया है। निदेशालय की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि लोकहित और कार्यहित को देखते हुए प्रशासनिक आधार पर की गई सभी संबद्धताएं तत्काल प्रभाव से खत्म की जाती हैं। आदेश के अनुसार संबंधित असिस्टेंट प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसरों को अपने मूल महाविद्यालय में कार्यभार ग्रहण करना होगा। इसके लिए किसी प्रकार का यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। निदेशालय ने संबंधित प्राचार्यों को निर्देश दिया है कि संबद्ध शिक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त कर मूल तैनाती स्थल पर भेजना सुनिश्चित करें। यह भी पढ़ें- BEd : बीएड में 20 हफ्ते की इंटर्नशिप अनिवार्य, शिक्ष...