हापुड़, जुलाई 26 -- कलेक्ट्रेट हापुड़ के सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरण समारोह आयोजित हुआ। जिसमें उच्च शिक्षा विभाग से जुड़े डिग्री कॉलेजों के शिक्षकों को डमी कार्ड सौंपे गए। वहीं, आगरा में आयोजित सीएम योगी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ। डीएम कविता मीणा, मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने कैशलेस चिकित्सा कार्ड योजना के कुछ शिक्षकों को डमी चिकित्सा कार्ड का वितरण किया। इसमें हापुड़ जनपद के अशासकीय एवं निजी महाविद्यालयों के प्राध्यापक में एसएसवी, एकेपी कॉलेज, केडी कालेज, आरएसएस पिलखुवा के शिक्षकों को कार्ड मिले। यह भी पढ़ें- Balrampur News: कैशलेस चिकित्सा योजना के कार्ड वितरित किए गए एके पी कॉलेज की प्राचार्य प्रो.साधना तो...