शिक्षकों को मिलेगी पांच लाख रुपए तक निशुल्क चिकित्सा
श्रावस्ती, जुलाई 26 -- श्रावस्ती,संवाददाता। रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शिक्षकों को चिकित्सा कार्ड का वितरण किया गया। साथ ही आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण दिखाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा, विधायक राम फेरन पाण्डेय, सीडीओ शाहिद अहमद सहित अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित कर व मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षकों की सेहत को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्या योजना से संजीवनी मिली है। यह भी पढ़ें- यूपी के हायर एजुकेशन टीचरों को मिला सुरक्षा कवच, योगी ने की कैशलेस चिकित्सा योजना शुरू अब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.