लखीसराय, मार्च 17 -- कजरा,एक संवाददाता। जिले के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए करियर मार्गदर्शन, वित्तीय डिजिटल साक्षरता एवं किशोर-किशोरी सशक्तिकरण से संबंधित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी, लखीसराय ने कार्यालय आदेश जारी कर सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को अपने विद्यालय से एक-एक शिक्षक नामित कर प्रशिक्षण में भेजने का निर्देश दिया है। जारी आदेश के अनुसार यह प्रशिक्षण कार्यक्रम डायट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान), लखीसराय में आयोजित होगा। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय स्तर पर छात्रों के लिए करियर गाइडेंस, डिजिटल लेनदेन की समझ तथा किशोर-किशोरी सशक्तिकरण से जुड़े कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करना है। निर्धारित कार्यक्रम के तहत 18 मार्च को करियर गाइडेंस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.