आरा, जनवरी 13 -- आरा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के मौलाबाग स्थित जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय में स्थित सभागार में मंगलवार को सभी हाई व प्लस टू स्कूलों में फाइनेंशियल एंड डिजिटल लिटरेसी कार्यक्रम का क्रियान्वयन के लिए कार्यशाला सह प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। उद्घाटन डीईओ मानवेंद्र कुमार राय और डीपीओ एसएसए चंदन प्रभाकर ने संयुक्त रूप से किया। प्रशिक्षण में जिले के सभी प्रखंडों से चार-चार शिक्षक जिनकी विद्यालय में नामांकित छात्र- छात्राओं की संख्या अधिक हो उनकी प्रतिभागिता हुई। जिले के 56 विद्यालय के शिक्षकों का प्रशिक्षण के संबोधन से शुरू हुआ। प्रशिक्षक के रूप में प्रतीक्षा राज और अजीत अचल की ओर से सभी शिक्षकों को सात समूह में बांटकर चर्चा की गई और बड़े समूह में प्रदर्शन किया गया। सभी सत्रों का समन्वय संभाग प्रभारी भारत भूषण ने किया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.