औरैया, जुलाई 26 -- औरैया, संवाददाता। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ रविवार को आगरा से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण कलेक्ट्रेट स्थित मानस सभागार में देखा गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने शिक्षकों और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों को योजना के कार्ड वितरित कर इसके लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम का शुभारंभ सदर विधायक गुड़िया कठेरिया, भाजपा जिलाध्यक्ष सर्वेश कठेरिया, पूर्व विधायक लाखन सिंह राजपूत, जिलाधिकारी बृजेश कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी राम कृपाल चौधरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में चिकित्सक, प्रधानाचार्य, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे। सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के भविष्य के निर्माता हैं। यह भी पढ़ें- शिक्षकों को कैशलेस...