शिक्षकों को मिला एआई और डिजिटल तकनीक का प्रशिक्षण
रांची, अगस्त 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी), नई दिल्ली और रांची विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित तीन दिवसीय संकाय संवर्द्धन कार्यक्रम (एफडीपी) का समापन शुक्रवार को हुआ। यह विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षण प्रक्रिया में सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (आईसीटी), आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), डिजिटल संसाधनों और आधुनिक शिक्षण तकनीकों के प्रभावी उपयोग पर केंद्रित था। समापन अवसर पर रांची विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सरोज शर्मा ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल युग में अध्यापकों को तकनीक के रचनात्मक उपयोग के माध्यम से शिक्षण को अधिक प्रभावी, संवादात्मक एवं विद्यार्थी-केंद्रित बनाना चाहिए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से इस कार्यक्रम में अर्जित ज्ञान को अपनी कक्षा-कक्ष में व्यावहारिक रू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.