घाटशिला, फरवरी 1 -- शिक्षकों को मिला आईसीटी आधारित कंप्यूटर प्रशिक्षण मुसाबनी, संवाददाता। प्रखंड के छह मध्य विद्यालयों के शिक्षकों को कंप्यूटर संचालन एवं सूचना प्रौद्योगिकी का प्रशिक्षण दिया गया। जिला पूर्वी सिंहभूम के अंतर्गत आईसीटी योजना के तहत एक्स्टा मार्क्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा यह पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को कंप्यूटर के प्रभावी उपयोग, आधुनिक तकनीकी संसाधनों के प्रयोग, डिजिटल कौशल विकास तथा शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के विभिन्न उपायों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ना रहा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में आईसीटी मास्टर ट्रेनर रुमाना खातून एवं सुकुमार गिरी द्वारा शिक्षकों को मार्गदर्शन प्रदान किया गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.