शिक्षकों को भी मिले कैशलेस इलाज की सुविधा, सीएम को भेजा ज्ञापन
बलरामपुर, जुलाई 22 -- उतरौला, संवाददाता। उत्तर प्रदेश वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक फाउंडेशन की उतरौला इकाई ने अपनी समस्याओं को लेकर आवाज उठाई है। उन्होंने बुधवार को मुख्यमंत्री संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को सौंपा है। ज्ञापन में लोगों ने निजी एवं वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों को भी कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ देने की मांग की। फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और अनुदेशकों के लिए पांच लाख रुपये तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू कर सराहनीय पहल की है। हालांकि निजी और वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत हजारों शिक्षक और कर्मचारी अभी भी इस योजना से वंचित हैं। यह भी पढ़ें- वित्त विहीन स्कूलों के 3.50 लाख शिक्षकों को कैशलेस उपचार की सुविधा ज्ञापन में कहा गय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.